रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भाजपा के संगठन पर्व के महाअभियान के तहत आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दौरान शेखपुरा विधानसभा में बूथ लेवल की मॉनिटरिंग युद्ध स्तर पर जारी है।भाजपा प्रवक्ता इंजिनियर सचिन सौरभ के नेतृत्व में अहियापुर, लालबाग,बुद्धौली,चकदीवान ,महादेव नगर के बूथ संख्या 44, 46, 62, 63, 66, 67 में 12 सदस्यीय बूथ समिति का गठन किया। प्रत्येक बूथ में 3 महिलाओं को भी सम्मिलित किया गया है। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री पंकज कुमार , बूथ अध्यक्ष विक्की कुमार ,विनोद प्रसाद वर्णवाल, विकास पाण्डेय,
गोपाल कुमार, आनंद ,कन्हैया,सुनील एवं राजीव मौजूद थे।भाजपा प्रवक्ता ने मीडिया बताया की भाजपा हमेशा चुनाव की तैयारियों में तत्पर रहती है। भाजपा के संगठन का मूल मंत्र है बूथ जीतो , चुनाव जीतो जिसको लेकर आज नगर में इस कार्यक्रम के तहत कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया की ये तभी संभव है, जब हमारा बूथ सबसे मजबूत होगा । इसी मजबूती के लिए पूरी कमिटी प्रतिबद्ध है। बूथ समिति के सभी सदस्यों ने मजबूती से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का प्रण लिया है। इस बार शेखपुरा विधानसभा में मतदाता साथी भाजपा के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं.









