रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:- विधिक जागरूकता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देश के आलोक में माननीय जिला जज श्री पवन कुमार पांडेय के निर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वाराअरियरी प्रखंड के कई गावों में नालसा की कई योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के सचिव श्रीमती रीतू कुमारी ने बताया कि आज शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के फेर पर,हुसैनाबाद मे नालसा के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे जानकारी देने एवम उसके बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।जिसमे सुशील कुमार अधिवक्ता एवम रामाश्रय कुमार पारा विधिक स्वयं सेवक ने लोगों को जागरूक किया.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 225









