रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा आदि सहित जिला अंतर्गत सभी अस्पतालों के प्रबंधक, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत प्रसवों को और बढ़ाने का निदेश दिया गया ताकि गर्भ के दौरान उचित देखभाल, नवजात शिशुओं की देखभाल, स्तनपान का महत्व एवं गंभीर स्थिति में चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता पर बल देने को कहा गया। जिलान्तर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार के दिन सभी पी॰एच॰सी प्रभारी अपने स्तर से हेल्थ मैनेजर, सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर पर बैठक का आयोजन करने एवं अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में उचित देखभाल हेतु लाने को कहा गया। आशा कार्यकताओं के कार्यों के प्रति सप्ताहित समीक्षा भी करें। जिलें में टी॰वी॰ मरीजों के पहचान हेतु निंरतर जाॅच अभियान चलाया जा रहा है।जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया सभी चिकित्सा पदाधिकारी/कर्मी को ससमय कार्यालय में उपस्थित होने का भी निदेश दिया गया एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्य भी करने को कहा गया ताकि आमलोगों को ससमय स्वास्थ्य संबंधी देखभाल हो सकें। चिकित्सा पदाधिकारी/कर्मी अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। महादलित टोलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करें ताकि स्वास्थ्य से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाय। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन स्वास्थ्य आंकड़ों का प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी महोदय को भी अवगत करायेंगे।इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, डीपीएम जीविका, तथा सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, पीरामल, यूनिसेफ सदस्य के साथ साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।









