रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम शेखपुरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन राजकीय अंबेडकर छात्रावास विद्यालय, शेखपुर में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव इत्यादि विषयों पर जागरुकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के बारे में बताया गया और छात्राओं के साथ समाज में बाल विवाह तथा लैंगिक भेदभाव , महिला हेल्पलाइन 181,SHE-box पोर्टल इत्यादि के बारे में बताया गया साथ ही स्कूली बच्चियों पर इसके नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया गया। लैंगिक भेदभाव से संबंधित बातचीत की गई एवं बाल विवाह रोक थाम हेतु शपथ लिया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक दिलजीत, जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट राहुल प्रकाश,वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रसारक अमृता दयाल ,परामर्शी- निशा और स्कूल के सभी अध्यापक गण उपस्थित थे.









