नीतीश जी ले लीजिए अब रिटायरमेंट, आपसे नहीं संभल रहा है बिहार -तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री

शेखपुरा- पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आज जमकर हमला किया है. तेजस्वी ने कहा है की गठबंधन के इस सरकार में पटना में आंदोलन कर रहे बीपीएससी छात्रों पर पुलिस लाठीयां वर्षा रही है लेकिन सरकार सोइ हुई है. छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटा जा रहा है जो देश के भविष्य हैं.

*सभी शिक्षा माफिया का नीतीश के गृह जिला नालंदा से जुड़ा तार-तेजस्वी*

यही नही तेजस्वी ने यह भी कह डाला की सीएम नीतीश कुमार के समय में ही बढ़ते अपराध पर लगाम नही लगाया जा रहा है जबकि शराब माफिया और शिक्षा माफिया को खुली छूट दे दी गई है. जिसका उदाहरण सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. जहां से हर शिक्षा माफिया का तार जुड़ा होने का तेजस्वी ने दावा किया है.

*सीएम नीतीश कुमार के रिटायरमेंट का समय आ गया है-तेजस्वी यादव*

तेजस्वी ने तो सीएम नीतीश कुमार को अब रिटायरमेंट तक ले लेने की भी सलाह दे दी है. तेजस्वी ने कहा है की नीतीश कुमार से अब बिहार नही संभल रहा है. आयदिन अपराध बिहार में चरम सीमा पर है. शिक्षा माफिया फल-फूल रहें है. लेकिन नीतीश कुमार की सरकार कोई ठोस कदम नही उठा पा रही है. तेजस्वी ने कहा है की यह गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है इसलिए सीएम नीतीश कुमार को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए.

*सरकार बनी तो जनता को 200 यूनिट फ्री देंगे बिजली तेजस्वी यादव*

तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की जिस तरह से नीतीश कुमार की सरकार में अपराध चरम सीमा पर है. ठीक उसी तरह भ्रष्टाचार की भी सभी सीमा यह सरकार पार कर चुकी है. अधिकारी जनता की बात नहीं सुनते है. अगर जनता मुझे मौका देती है तो मैं 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करता हूं.

Leave a Comment