रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहुस में महिला एवं बाल विकास निगम शेखपुरा एवं पी.सी.आई. के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन अभियान संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधिगण, पी.सी.आई. तथा शिक्षकगण उपस्थित हुए । कार्यक्रम में महिलाओं के सुरक्षा, सशक्तिकरण हेतु संचालित सभी योजनाएं यथा – बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सामाजिक पुनर्वास योजना,कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न,लैंगिक भेदभाव,लिंग आधारित हिंसा,वन स्टाप सेंटर के तहत दिये जाने वाली सुविधाएं, 181 से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं,
जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन , साइबर अपराध,आदि विषयों पर चर्चा किया गया। बालिकाओं से संवाद के बाद मेंहुस में रैली का आयोजन किया गया। रैली में बालिकाओं के द्वारा बाल विवाह बंद करो ,घरेलू हिंसा बंद करो, लैंगिक हिंसा बंद करो, भ्रुण हत्या पाप है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया गया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक – दिलजीत कुमार , जिला मिशन समन्वयक – पंकज कुमार वर्मा, लैंगिक विशेषज्ञ – राहुल प्रकाश, वन स्टॉप सेंटर के परामर्शी- फरहीन निशा, आदि उपस्थित रहे।









