उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाते 6 विदेशी शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा में शराबबंदी की सफलता को लेकर उत्पाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी के तहत सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर मुहल्ले में पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी किया जिसमे 6 लोगों को चुलाई शराब का निर्माण करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया सभी गिरफ्तार आरोपियों में सचिन कुमार, बाल्मीकि मांझी, हरिकांत राय ऊर्फ भगत, शिवकुमार, अजय मांझी और राजू कुमार शामिल है. इनके पास से 90 लीटर चुलाई शराब के साथ कई उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया है. वही उत्पाद पुलिस ने गुप्त सुचना पर बाइक से एक पेटी विदेशी शराब लेकर होम डिलीबरी करने जा रहे दो युवकों को हुसैनाबाद रेलवे गुमटी के समीप से रंगे हाथ धर दबोचा, इनके पास से एक पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है.गिरफ्तार आरोपी शेखपुरा सदर के इंदाय पर मुहल्ला निवासी अरबिंद यादव का पुत्र धर्मवीर कुमार और नीरपुर निवासी राजेश यादव का पुत्र चंदन कुमार को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद पुलिस जेल भेजनें की तैयारी में जुट गई है

Leave a Comment