देखें देर रात जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक की मौत

रिपोर्ट – धीरज कुमार 

शेखपुरा:-पहली घटना जिले के कोसुम्भा हाल्ट के समीप एक बाइक पर बहन के घर खखरा से तीन लोग सवार होकर कोसुम्भा आ रहे थे की अचानक कोसुम्भा के निकट आकर बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनो दुर्घटना के शिकार हो गए. तीनो घायल कोसुम्भा के निवासी बताये गए है. तीनो घायल की पहचान कोसुम्भा हाल्ट निवासी भोला मांझी, संटू राऊत और बीरु पासवान के रूप में हुई है. बताते चलें की बीरु पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. जबकि भोला मांझी और संटू राऊत का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. परिजनो ने बताया है की बहन के घर तीनो खखड़ा गए थे और वापस कोसुम्भा हाल्ट अपने घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. फिलहाल दो की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. जबकि एक का इलाज पटना पीएमसीएच में किया जा रहा है. वहीं दूसरी घटना बरबीघा में घटित हुई है.जहां सामाचाक निवासी बिमल यादव का 18 वर्षीय नाती अंकुश कुमार और नसीब चक निवासी ललन मोदी के 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार दोनों युवक डीजे में डीहारी मजदूर का काम करते हैं. डीजे बजाने के लिए जा रहे थे की तभी मिशन चौक के समीप स्कार्पियो के चपेट में आ गया और दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गए. अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया बताते चलें की अंकुश के पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी तबसे उसका पालन पोषण ननिहाल में हो रहा था. इधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

Leave a Comment