रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- जिला युवा कांग्रेस द्वारा पार्टी के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में उपाध्यक्ष माधव कुमार पाण्डेय द्वारा की गई । जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सम्राट केशरी जेना ,उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ,मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव, मुंगेर प्रभारी प्रभात कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में सम्राट केशरी जेना ने यथा शीघ्र जिला कार्यकारिणी समिति ,विधानसभा कार्य समिति , शेखपुरा युवा कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक कार्य समिति का गठन एवं शेखपुरा युवा कांग्रेस द्वारा प्रतिमाह जनसरोकार से जुड़े स्थानीय मुद्दे पर चरणबद्ध
आंदोलन की तैयारी करने का निर्देश दिए। देश एवं प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई पर पुरजोर विरोध करने की बात हुई। इस बाबत युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष माधव कुमार पाण्डेय ने ससमय सभी कार्यों को जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर उतारने का संकल्प लिया है ।आगामी विधानसभा के लिए युवा कांग्रेस के साथीयों को तैयार होने का आवाहन भी किया गया।कार्यक्रम में श्रवण सिंह,लखन महतो,संजय सिंह,चंद्रशेखर सिंह,सुरेंद्र सिंह,इंद्रजीत धारी,रविशंकर कुमार,विकाश,बम बम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









