देखें आज कहाँ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मेगा ऋण समझौता शिविर अयोजित किया जायेगा

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखोपुरसराय :-शेखोपुरसराय बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मेगा ऋण समझौता शिविर 5 सितम्बर को अयोजित किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुऐ शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया की वैसे सभी ऋणी जो डिफाल्टर श्रेणी में है. जिनका ऋण खाता एनपीए में है. जो कर्ज की पूरी राशि देने में असमर्थ है.। जिनके उप्पर बैंक से वारंट जारी किया जा चुका है। वैसे कर्जदारों के लिए बैंक 5 सितम्बर को शिविर आयोजित कर रहा है। जिस शिविर में उन्हें ऋण अदायगी में समझौता के बाद भारी छूट दी जाएगी. इस अवसर का लाभ उठाते हुए ऋणी अपना ऋण खाता एक मुश्त समझौता योजना के तहत बंद करवा सकते हैं. 5 सितम्बर को शेखोपुरसराय शाखा में फिर से शिविर आयोजित किया जा रहा हैं.उन्होंने कर्जदारों से अपील किया हैं कि शिविर में पहुंच कर अपना बकाया कर्ज को समझौता कर बैंक ऋण से मुक्त हों जाएं. कर्जदारों के लिए बैंक के द्वारा सुनहरा मौका दिया गया है. ऋण चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ बैंक कड़ाई के पेश आते हुए प्रशासनिक करवाई कराएगी जिसके तहत कर्जदारों के घर कुर्की जप्ती कर बैंक का पैसा वसूला जायेगा. वहीं प्रखंड के सभी गांव में माइकिंग कर लोगों को सूचना दिया गया

 

Leave a Comment