देखें सम्पूर्णता अभियान शिविर में ग्रामीण को क्या है फायदा

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत आज ओनामा ग्राम पंचायत के दुर्गा मंदिर, अस्थन्ना पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच आदि की उचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें 135 से भी अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ जांच करा दवा प्राप्त किया! साथ ही सभी ग्रामीणों को डायरीया से बचाव हेतु जानकारी एवं ORS का पैकेट भी दिया गया ! ग़ौरतलब हो कि सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत चयनित सूचकांकों को शतप्रतिशत सुदृढ करने हेतु आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय में प्रत्येक सप्ताह सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगा उच्च रक्तचाप जोखिम एवं मधुमेह की जांच की जानी है साथ ही प्रथम तिमाही वालीं गर्भवती का रजिस्ट्रेशन एवं उनका स्वास्थ्य जांच किया जाना है! आज के कार्यक्रम दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रखंड समुदाय उत्प्रेरक रंजीत कुमार, चिकित्सक शंभूशरण पांडे, रवि रंजन कुमार, सभी क्षेत्रीय ANM, आशा आंगनवाड़ी सेविका एवं सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के Rahul एवं Keshav एवं PCI के रजनीश कुमार उपस्थित थे!

Leave a Comment