रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – इस सूचना के माध्यम से शेखपुरा जिला अन्तर्गत संचालित वैसे सभी निजी विद्यालय, जिन्हें यू-डायस कोड प्राप्त नहीं है अथवा पूर्व में निर्गत यू-डायस कोड बंद हो चुका है, को सूचित किया जाता है कि संलग्न प्रपत्र में वांछित सूचना दिनांक 07.09.2024 तक बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, रेडक्रॉस भवन, वाईपास रोड, शेखपुरा में MIS I/c के पास जमा करना सुनिश्चित करें। अन्यथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 (5) एवं 19 (5) एवं बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के सुसंगत नियमों के तहत संबंधित विद्यालय के संचालक के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। किसी प्रकार की जानकारी के लिए मो० नं0 8544411950 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 313









