रिपोर्ट:- सुनील कुमार

चेवाड़ा:-सिकंदरा शेखपुरा मार्ग बसंत गांव के मिल्की खंधा के समीप पिकअप भान अनियंत्रित होने के कारण पानी भरे गड्ढे में पलटा बाल बाल बचा चालक. इस वावात सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा से सिकंदरा की ओर पिकअप भान जाने के दौरान बसंत गांव से कुछ दूरी मिल्की खंधा के समीप पिकअप भान चालक अनियंत्रित होने के कारण रोड किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया. जिसके बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पलटे हुए पिकअप भान पर पड़ने के बाद ग्रामीणों की मदद से पिकअप भान से चालक को सुरक्षित निकाला गया. वहीं पिकअप भान कहां का है कहां जा रहा था तथा ड्राइवर का नाम क्या था जिसका पता नहीं चल पाया.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 540









