देखें शहर में कहाँ जमुई सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक की आम सभा किया गया आयोजित

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा -जमुई सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक की आम सभा शनिवार को शेखपुरा टाउन हाल में हुई। अध्यक्ष मिंटु कुमारी की अध्यक्षता में हुई आम सभा में शेखपुरा,लखीसराय,जमुई तथा मुंगेर जिलों के सहकारिता के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। आम सभा में शेखपुरा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में अपर समाहर्ता शियाराम सिंह शामिल हुए। आमंत्रित अतिथियों में नालंदा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विधायक जितेंद्र कुमार,पाटलीपुत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष,लखीसराय के जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई प्रमुख लोग और बैंक के अंशदाता भी शामिल हुए।

आम सभा में बैंक के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष ने कहा मुंगेर-जमुई केंद्रीय सहकारी बैंक को दूसरे वाणिज्यिक बैंक की तरह खड़ा किया जा रहा है,ताकि इसे अधिक से अधिक लोगों से जोड़ा जा सके। कहा बैंक का घाटा कम करने के लिए पुराने खातों का एनपीए कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष पुराने कर्जों में 7 करोड़ की वसूली करके एनपीए को घटाकर 4063.17 लाख पर लाया गया है। अपने सेवा का विस्तार करके यह बैंक गृह निर्माण,वाहन खरीद,शिक्षा के लिए ऋण दे रहा है। बैंक सहकारी क्षेत्र से आगे चलकर सावधि जमा की योजना भी चला रहा है। बैंक की पूंजी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले खरीफ सीजन में किसानों से धान खरीद के लिए पैक्सों और व्यापार मंडलों को 30680.02 लाख रुपये का कैश क्रेडिट प्रदान किया है। यह बैंक शेखपुरा तथा लखीसराय में एटीएम सेवा शुरू करेगा। अभी जमुई तथा मुंगेर में बैंक एटीएम सेवा दे रही है।

Leave a Comment