नदी में स्नान करने गये युवक की गई जान, सदर अस्पताल में शव की हो रही है अंतः परीक्षण

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- बाऊ घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनामचक गांव के पास स्थित हरोहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से 45 वर्षीय मछुआरे की मौत हो गई । जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला । मृतक की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजाबलपुर गांव निवासी स्व सरजुग सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले वह अपने ससुराल हरनामचक में ही अपना घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहा था । मृतक शख्स झारखंड के धनबाद में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पहले वह धनबाद से घर आया था । घटना की सूचना मिलते ही बाऊ घाट के थानाअध्यक्षा सोनम कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । घटना के बाद मृतक शख्स के परिजनों के बीच कोहराम मच गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि शख्स नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई ।

Leave a Comment