रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय- प्रखंड के ओनमा गांव में बुधवार को एल आर फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे निः शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. वोही एल आर के डायरेक्टर शबनम लता के द्वारा प्रखंड के बेलाव पंचायत के लक्ष्मीपुर,बीरपुर एवं हैदरचक में चल रहे निःशुल्क कोचिंग संस्थान का औचक निरीक्षण किया एवं बच्चों और उनके गार्जियन से मिलकर कोचिंग के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके बीच चकलेट एवं बिस्कुट का वितरण कर उन्हें रोज कोचिंग संस्थान आने की सलाह भी दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद ने बताया की निदेशक शबनम लता के द्वारा प्रखंड में लगभग सैंकड़ों निः शुल्क कोचिंग संस्थान और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा हैं।
जहां गरीब ग्रामीण के बच्चे निः शुल्क कोचिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। जबकि नव्वे दिनों का सिलाई प्रशिक्षण देकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए शबनम लता के हाथों उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण महिला ख़ुद को शसक्त कर आर्थिक पायदान को भी मजबूत कर सके। आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निदेशिका के द्वारा सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षु महिला व युवतियों के द्वारा वार्षिक हैंड मेड कपड़ों का शो केस के रुप में बजार अयोजित किया जाता है।
जिसके दौरान महिला अपने हाथों का हुनर निदेशक व अतिथियों के सामने प्रस्तुत करती है। और उन्हें सम्मान के रूप में शबनम लता उपहार प्रदान करती है। जिससे महिला का हौसला बुलंद होता है। बता दें की प्रखंड के दर्जनों गांवों के गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच और उनके बच्चों को शिक्षित कर शबनम लता पूरे बिहार में सुर्खियां बटोर रहीं हैं। गांव के ग्रामीण महिला व पुरुष उन्हें गरीबों के मसीहा के नाम से सम्मान देते हैं। बुधवार के दिन ओनमा गांव में दर्जनों सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके बाद नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के वृन्दावन,बिंद प्रखंड के
मीराचक एवं अस्थामा प्रखंड के चकदीन ग्राम में कैम्प लगाकर लता राज द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों एवं महिलाओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।









