रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:-बिहार चिकित्सा सह जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 22 जुलाई से लगातार एफआरएएस का विरोध कर रहे एनएचएम कर्मियों के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के अपील पर तमाम स्वास्थ्य कर्मी अपना उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्य बहिष्कार पर बैठ गए हैं. जिसके कारण बुधवार के दिन चेवाड़ा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह बाधित रहा.स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर बैठने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा .इस संबंध में एन एच एम कर्मी सोनी कुमारी ने बताया कि उपर्युक्त मांगो सहित कुल 20 सूत्री मांगों को लेकर लगातार 22 जुलाई से एनएचएम कर्मियों के द्वारा कार्य बहिष्कार जारी है, परंतु राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संगठन के किसी भी प्रतिनिधि से जनहित में वार्ता को लेकर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। जिससे पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में काफी आक्रोश है.जिसको लेकर 28 अगस्त से लेकर फिलहाल 30 अगस्त तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शेष तमाम तरह के स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित रखा जाएगा.साथ ही साथ 30 अगस्त को राज्य सरकार के पुतला दहन का भी कार्यक्रम है. उन्होंने राज्य सरकार व राज्य का समिति से अपील करते हुए कहा है कि जनहित में जल्द से जल्द संगठन के प्रतिनिधि से वार्ता कर कार्यबहिष्कार को समाप्त करने का पहल किया जाए अन्यथा संघ द्वारा प्रदेश इकाई के दिशा निर्देश के अनुसार बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.जिसकी सारी जबाबदेही स्वास्थ्य विभाग,राज्य स्वास्थ्य समिति व राज्य सरकार की होगी.









