रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – सदर प्रखंड के कोसरा मौजा में चल रहे भूमि सर्वे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायत लेकर मंगलवार को कई गांवों के किसान शेखपुरा आकर जिला पदाधिकारी से शिकायत की। किसानों ने संयुक्त हस्ताक्षर से जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर समूचे मामले की जांच कराने की मांग की है। किसानों के साथ आए कोसरा मौजा के अधीन जीयनबीघा गांव निवासी तथा जदयू के उपाध्यक्ष श्रीनिवास प्रसाद ने आरोप लगाया भूमि सर्वे में तैनात आदर्श राकी नाम का अमीन किसानों से लाखों रुपया की वसूली कराकर इसी महीने अपना स्थानांतरण करा लिया और अब किसानों को भूमि सर्वे की कार्यवाही के तहत खानापूर्ति का जो कागज दिया जा रहा है,उसमें मौरूसी भूमि को सरकारी भूमि की श्रेणी में डाल दिया गया है। जबकि ऐसी भूमि का वैध दस्तावेज किसानों ने पहले ही जमा कर दिया है। बताया सर्वे के नाम पर कई किसानों से उक्त अमीन आदर्श राकी ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी रुपए वसूले हैं। राकी के स्थानांतरण के बाद अब वहां अविनाश कुमार कर रहे हैं। प्रपत्र 8 दिए बिना ही किसानों से प्रपत्र 14 भरने का दबाब दिया जा रहा है। गड़बड़ी का विरोध करने पर कोसरा मौजा से सर्वे शिविर हटाने की बात कही जाती है। इससे पहले भी जिला के कई गांवों और मौजों से भूमि सर्वे के नाम पर राशि की वसूली किए जाने की शिकायत आ चुकी है। मामला इतना ही नहीं है बल्कि सैकड़ो किस वैसे हैं जिनका महर्षि जमीन जिसका दस्तावेज अमीन के पास जमा कर दिया गया उसके बावजूद भी निजी जमीन को बिहार सरकार बात कर सभी को गैर में जरूर जमीन चढ़ा दिया गया कई ऐसे किस है जो की लाखों रुपया दिए कार्य करने के लिए परंतु पैसा लेकर आई मीन चंपत हो गए और आज तक उसे पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है अंत में लाचार होकर किसान जिला पदाधिकारी एवं बंदोबस्त पदाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया और निष्पक्ष जांच की भी बात कही है









