रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में समेकित बाल विकास सेवाए अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर अनापति प्रमाण पत्र की स्थिति, वन स्टाॅप सेंटर-सह-महिला हेल्पलाईन, शेखपुरा में दर्ज वादों एवं उसके निष्पादन की स्थिति इत्यादि की समीक्षा की गई।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत जिलें के कुल 716 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए दिए गए विभागीय लक्ष्य 2148 के विरूद्ध 2538 लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर करवाई करने हेतु पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है । वहीं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 2148 के विभागीय लक्ष्य के विरूद्ध 1750 आवेदन पोर्टल पर अपलोड किये गये है। जिसके आलोक में उनके द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभुकों को चिन्हित करने का कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता तथा अनापति प्रमाण पत्र की स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में जिला अंतर्गत 215 आॅगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन है , जबकि 39 केंद्रों का नया भवन निर्माणाधीन अवस्था में है। इसके अतिरिक्त नये आॅगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु 94 केंद्रों के लिए भूमि को चिन्हित कर लिया गया है । सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्माणाधीन भवन की वर्तमान स्थिति, किस योजना से उसका निर्माण कराया गया है इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी से उन्हे अवगत कराने को कहा गया है ।
उन्होंने सभी आॅनबाड़ी केंद्र के लिए अपना भवन हेतु भूमि को चिन्हित करने के लिए प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित शीघ्र उपयुक्त स्थल का चयन करने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि इसके लिए अंचल स्तर पर सप्ताहिक बैठक करें तथा उन्हे भी अद्यतन स्थिति से अवगत करायें।
आँगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण की समीक्षा करते हुये उप विकास आयुक्त शेखपुरा द्वारा निदेश दिया गया है कि निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति नहीं की जाय ।
महिला पर्यवेक्षिकाओं चेतावनी देते हुए गुणवतापूर्ण पर्यवेक्षण करते हुये आॅगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निदेश दिया एम
वन स्टाॅप सेंटर-सह-महिला हेल्पलाईन प्रभारी पदाधिकारी को अपने स्तर से लंबित कार्यों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया। साथ ही कार्यों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता बढ़ाने का भी आदेश उनके द्वारा दिया गया है । इस अवसर पर अपर समाहर्ता,सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका के साथ-साथ अन्य कर्मी आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









