देखें कहाँ खेला गया एक दिवसीय पुलिस पब्लिक क्रिकेट फाइनल मैच टूर्नामेंट

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में एक दिवसीय पुलिस पब्लिक क्रिकेट फाइनल मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया. इस बाबात जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता व समाजसेवी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में पुलिस पब्लिक का एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया .जो कि मैच 15 अगस्त को किसी कारण बस वारिस होने के कारण रद्द कर दिया गया था . वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आजाद ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस और पब्लिक के बीच खेला गया. जिसमें 16 ओवर का खेल रखा गया वहीं चेवाड़ा पब्लिक टीम के द्वारा 92 रन का टारगेट दिया गया तथा पुलिस टीम के द्वारा 92 रन से ज्यादा 14 ओवर में बनाकर जीत हासिल किया जिसमें मैन ऑफ द मैच पुलिस टीम के कैप्टन दीपक कुमार को दिया गया तथा पुलिस टॉस जीत कर पहले बॉलिंग किया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अंसारी थाना पुलिस तथा कार्य कर्ता के रूप में रवि गांधी ,विकास केवट ,विपिन केवट इत्यादि लोग मौजूद थे

Leave a Comment