रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा. जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के पैगम्बर पुर गांव के निवासी मनोज कुमार उर्फ जूली कुमार की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। 34 बर्षीय जुली विजेंद्र यादव का पुत्र था. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने लखीसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त करवाया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस दुर्घटना को लेकर कैंथवां पंचायत के मुखिया जोगेंद्र पासवान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि जर्जर बिजली के 11 हजार के तार टूट कर गिरने से यह घटना घटी है.यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों नागरिकों की सुरक्षा के लिए और अधिक सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए । बिजली के जर्जर तारों को तत्काल बदलने कि आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।









