देखें – विधायक विजय सम्राट अचानक क्यों पहुँच गये गाँव लगाया चौपाल

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क 

शेखपुरा – शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट इन दिनों प्रखंड के कई गांव का लगातार दौरा कर रहे हैं बताते चलें कि जहां बाढ़ प्रभावित इलाका घाटकोसुम्भा प्रखंड के कई गांव का निरीक्षण किया एवं आम सभा लगाकर लोगों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने कहीं नाली गली तो कहीं नल जल योजना एवं बिजली की समस्या आदि विषयों पर राजद विधायक विजय सम्राट से बातचीत किया. वही विधायक विजय सम्राट ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सभी समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा. उन्होंने मौके पर से संबंधित कई विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हुए बताया कि जिस तरह से बाढ़ प्रभावित इलाका घाटकुसुंभा प्रखंड के गई गांव का निरिक्षण किया है वहीं अधिकारियों से बात करते हुए समस्या का समाधान को लेकर जल्द ही उचित कार्यवाही का निर्देश भी दिया है. बाढ़ प्रभावित इलाका पानापुर पंचायत एवं भदौसी पंचायत के विभिन्न गांव में विधायक विजय सम्राट ने आज समस्या समाधान यात्रा प्रारंभ किया. जनता की समस्या से अवगत होते हुए जनता को आश्वाशन दिया कि जो भी अधिकारी जनता की सेवा में आनाकानी कर रहे हैं उन पर उचित कार्रवाई किया जाएगा. विधायक ने मौके पर जनता को बताया कि जल्द ही निम्न समस्याओं का निदान होगा. राजद विधायक विजय सम्राट ने गांव के घरों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी मौके पर कई छात्राओं नें भी अपनी बात रखी एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा है. विधायक नें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की जिला के सभी प्रखंडों में जा जाकर जनता की समस्या को सुनेंगे एवं समाधान निकालेंगे.

Leave a Comment