देखें कहाँ मनचला युवक ने युवती के साथ किया छेड़खानी

रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:- चेवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव में एक मनचला युवक ने एक युवती के साथ बलपूर्वक छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद चेवाड़ा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में गांव में छापेमारी कर छेड़खानी करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर चेवाड़ा थाना लाया. महिला थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार हुए मनचला को शेखपुरा महिला थाना ले जाया गया पीड़ित को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है

Leave a Comment