रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन भूमि सुधार उप समाहर्ता और जिला गोपनीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। यह दरबार समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। आज के जनता दरबार में कुल 17 आवेदन हुए, जिनमें से अधिकांश आवेदन नल की साफ-सफाई, जमीन से संबंधित विवाद, राशन कार्ड बनाने और पैन की साफ-सफाई जैसी समस्याओं से जुड़े थे। जनता दरबार में आए फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।
अधिकारीगण ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार किया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता दरबार के इस आयोजन से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।









