समाजिक कार्यकर्ता के पहल पर गली से हटाया गया अतिक्रमण, देखते रह गये अतिक्रमणकारी

लोक जनशिकायत के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा:-नगर क्षेत्र के चकदीवान मोहल्ले की सार्वजनिक गली से गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही अनुमंडल लोक जनशिकायत से जारी आदेश पर की गई है। इस कार्यवाही का सबसे बड़ा पहलू है लोक जनशिकायत में वाद दायर करने वाले मनोहर कुमार सोनी के द्वारा किया गया था. जहाँ उन्होंने ख़ुशी ख़ुशी अपने आगे बाला भाग को भी तोड़ने का परमिशन दे दिया। इस कार्रवाई के लिए दो दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। गली को अतिक्रमित करके बनाए गए पक्का निर्माण को तोड़ने के लिए दो दर्जन से अधिक मजदूरों को भी लगाया गया था। बिना किसी प्रतिरोध के प्रशासन ने अतिक्रमण हटा दिया। बतातें चलें की इस कार्रवाई को लेकर बजरंग दल के संयोजक मनोहर कुमार सोनी अधिकारी से उन्होंने कई बार मुलाकात एवं कई बार सरकारी कार्यालय का चक्कर भी लगाया जहां आज मनोहर कुमार सोनी के पल पर चकदीवान स्थित गली से अतिक्रमण को हटाया गया. नगर परिषद के आधिकारिक सूत्र ने बताया इस कार्रवाई में शिकायतकर्ता मनोहर कुमार के साथ दिनेश कुमार,दिलीप प्रसाद,संजय तांती,शंभू तांती,रामजी तांती तथा महेश तांती का पक्का निर्माण तोड़ा गया। लोगों ने गली का अतिक्रमण करके शौचालय सहित कई तरह का पक्का निर्माण कर लिया था। गली में अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। बताया गया लोक जन शिकायत पदाधिकारी के यहां चली वाद की सुनवाई में अतिक्रमण करने वालों को कई नोटिस जारी किया गया,मगर किसी ने उसका संतोषजनक जबाब नहीं दिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि मोहल्ले की गली में अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों पर लगातार इस तरह की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि यदि नगर में कहीं भी तरह की अतिक्रमण कर रहे स्थिति को देखें तो संबंधित अधिकारी को सूचना दे

Leave a Comment