शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी सुविधा

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा
शेखपुरा – भाजपा प्रवक्ता इंजीनियर सौरव सचिन के द्वारा रेल यात्रियों के लिए बहुत हीं सराहनीय कदम उठाया गया है। आज़ के आधुनिक व्यस्तता भरा समय में हर आदमी कम से कम समय में अपना कार्य सम्पन्न करना चाहता है। अभी के दौर में हर एक जगह चाहे वह किराने का दूकान, पान का दूकान, होटल, बस के सेवा, हॉस्पिटल, आदि विभिन्न जगहों पर यूपीआई पेमेंट कर आम जन अपने कार्य को व लेन देन के प्रक्रिया पूरी कर रहें हैं। बता दें की यूपीआइ से लेन देन की प्रक्रिया में सिर्फ़ समय हीं संरक्षित नहीं होता। आम जनता भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। इतना हीं नहीं एक रूपए में भी बडी ताकत होती हैं। यूपीआई पेमेंट से आपके वह भी एक रूपए संग्रहित होते हैं। बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर खुले पैसे नही रहने पर यात्री अक्सर वह छोटी रकम के बदले कॉन्टर पर दो और पांच के सिक्के छोड़ देते हैं। जिसके रिकॉर्ड में कुछ नही होता और वह विभाग के क्रमियो को महीने में एक मोटी राशी के रूप में बदल जाते हैं। जहां के कर्मीयों के बल्ले बल्ले हों जाते हैं । एसे में मंगलबार के दिन भाजपा प्रवक्ता इंजीनियर सचिन सौरव ने शेखपुरा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा हेतु लागू किए जाने को लेकर रेलवे प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ये सुविधा लागू किए जानें से रेलवे यात्रियों को यात्रा के दौरान काफ़ी मदद मिलेंगी। और स्टेशन पर चोर उचकों से भी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे। इस मौक़े पर श्री शंभू यादव , भाजपा प्रवक्ता सचिन सौरभ दैनिक रेल यात्री संघ के जिला अध्यक्ष श्री बुधन भाई, सिरारी स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य श्री भूपेश सिंह ने रेलवे प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर यूपीआई पेमेंट के लागू करने की मांग किया है।









