रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व दिए जाने पर साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शेखपुरा के अध्यक्ष अंजेश कुमार द्वारा बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की गई साथ ही कुलपति महोदय से आशा जताया गया कि मुंगेर विश्वविद्यालय आपके नेतृत्व मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगा l बताते चले की मुंगेर के कुलपति डॉ श्यामा राय का कार्यकाल आज ही समाप्त हो गया है इसलिए नये कुलपति के रूप मे संजय चौधरी के नियुक्ति की अधिसूचना आज राजभन पटना से जारी की गयी है l प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप मे काम कर चुके है उसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अच्छे कार्य के लिए जाने जाते हैंl
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 174









