भाजपा प्रवक्ता ने सौरभ की बहादुरी को किया सलाम, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय- प्रखंड के वेलाव पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव के दस वर्षीय साहसी बालक सौरभ कुमार जो बीते दिनों तलाब में डूब रहीं चार छात्राओं में से तीन छात्रा को अपनी जान पर खेल उसकी जान बचाई थीं। जिसके दौरान मेंहर कुमारी नामक एक छात्रा की मौत हो गई थीं। इस ख़बर प्रभात खबर अख़बार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद ज़िला प्रशासन सहित तमाम लोगों ने दस वर्षीय सौरभ कुमार की प्रशंसा करने में जुड़ गए ।और लगातार बाहदूर बालक को सम्मानित भी किया जा रहा है। जिसे लेकर शनिवार के दिन भाजपा प्रवक्ता इंजीनियर सचिन सौरभ साहसी बालक से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र और तिरंगा से सम्मानित किया।उपहार स्वरूप उन्होंने बच्चे को सामग्री दिया । बता दें की विगत सप्ताह 8 अगस्त को सौरव ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्कूल से लौट रही बच्चियों जो तालाब में नहाने गई थी ,उन तीन बच्चियों जो कि लगभग डूब चुकी थी ,मुस्कान कुमारी, मेहर कुमारी और प्रीति कुमारी, जब वे लोग जान बचाने के लिए चीख रही थी ,चिल्ला रही थी बचाओ बचाओ,ऐसे विकट परिस्थिति में यह मात्र 10 वर्षीय बच्चा अपने जान की परवाह के बिना तालाब में कूद गया और उन सभी की जान बचा ली। सचिन सौरभ ने महिला एवम बाल विकास मंत्रालय अन्नुपूर्णा देवी को पत्र लिखकर इस वीर बालक के लिए” प्रधानमंत्री बाल वीरता पुरस्कार “की अनुसंशा करने की बात कही है।इसके साथ ही नमो एप पर “मन की बात ” कार्यक्रम के सुझाव में सौरभ के वीरता की उल्लेख करने की बात का अनुरोध प्रधानमंत्री जी से किया है।जिससे सौरभ के उत्साहवर्धन के साथ साथ देश के अन्य बच्चे भी इससे प्रेरित होंगे। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी से मिलकर बहादुर सौरभ एवम उसके परिवार को यथासंभव सरकारी लाभ दिलाने का आग्रह किया है।उपस्थित प्रेस के साथियों को यह बताया गया कि भाजपा प्रवक्ता सचिन सौरभ के नेतृत्व में शेखपुरा पहाड़ की तराई वाले क्षेत्र में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा,जिसके मुख्य अतिथि बहादुर बच्चा सौरभ को बनाया जायेगा।

Leave a Comment