देखें अधिकारियो ने बैठक में क्या लिया निर्णय, आगामी सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक

रिपोर्ट:- सुनील कुमार

शेखपुरा:- केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा दिनांक 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 एवं 28.08.2024 को सिपाही के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में की गई। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त कुशलता पूर्वक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के कराए जाने के निमित जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता परीक्षा उक्त तिथियों को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से 2.00 बजे अप॰ तक कुल 07 परीक्षा केन्द्रों यथा- रामाधीन महाविद्यालय, उषा पब्लिक स्कूल, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविधालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विधालय, इस्लामियाँ +2 उच्च विधालय, डी॰एम॰ +2 उच्च विधालय, एवं अभ्यास मध्य विधालय, शेखपुरा में आयोजित की जायेगी।इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना के द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र को देखकर ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा । परीक्षा के पूर्व ही जैमर, वायोमेट्रिक एवं फोटोग्राफी की अधिष्ठापन इत्यादि सभी व्यवस्था पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। परीक्षार्थियों का बिना ई-प्रवेश पत्र एवं फोटोग्राफी के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में परीक्षार्थियों को शौचालय जाने की अनुमति नही दी जाएगी।केन्द्राधीक्षक का दायित्व होगा कि सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त वीक्षक द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र पर परीक्षार्थियों को हिदायत करेंगे कि कोई भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रुल कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल कायरी, पामटाॅप, पी॰डी॰ए॰ या कोई अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, कागजात या किताबें आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाना वर्जित है। इसके उल्लंघन के दोषियों की पात्रता रद्द करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 09:30 बजे पूर्वाह्न से जॉचोपरांत परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय सामग्री अथवा चीट-पुर्जा केंद्र में पाये जाने पर संबंधित केन्द्रों के केद्राधीक्षक को जिम्मेदार मानते हुये कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा की तिथियों को परीक्षा केंद्र के 500 गज की दूरी तक द॰प्र॰स॰ की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेंगा।श्वेता कौर, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग (मोबाईल नं॰- 8757183380) को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री अविनाश सिंह, सहायक योजना पदाधिकारी (मो॰- 8271427170) एवं सुश्री माधुरी प्रसाद, सहायक योजना पदाधिकारी, शेखपुरा को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है। श्री संजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शेखपुरा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सुश्री ज्याति कश्यप, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय शेखपुरा को सम्पर्क पदाधिकारी एवम श्री राहुल सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा एवं श्री अरविन्द कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment