रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन थाने पर गर्व और शान के साथ तिरंगा फहराया गया ।इस क्रम में टाउन थाना परिसर में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने झंडारोहण किया।मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों ने जहा भारतीय तिरंगे को सलामी दिया और राष्ट्रगान हुआ । इस क्रम में उपस्थित कर्मियो को संबोधित करते हुवे थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुल्क को आजादी बड़ी ही मुश्किलों से मिली है,
न जाने कितनो ने अपने प्राण हस्ते हसते मुल्क की आज़ादी के लिये निछावर कर दिये । उन्होंने कहा कि आज़ादी के परवानो द्वारा दिले बलिदान के बाद हमको मिली आज़ादी अनमोल है।हम अपने प्राण त्याग कर भी इसका मोल नहीं चूका सकते,आज हम और हमारे बच्चे खुली हवा में सांस ले रहे है तो यह सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण है,हम उन बलिदानों को भूल नहीं सकते है।









