देखें जिला में कहां कब राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे कैसी है तैयारी

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- ज़िला मुख्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार के दिन जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के द्वारा तैयारियो का जायजा लिया गया । इसके साथ ही संयुक्त रूप से कल के परेड का पूर्व अभ्यास भी किया गया। जिसमें कुल 08 प्लाटूनों द्वारा पैरेड में भाग लिया गया है। ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वजारोहण 9.00 पूर्वाह्न में किया जाएगा। इससे पूर्व 8.50 पूर्वा॰ में मुख्य अतिथि द्वारा पैरेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के पश्चात् 9.25 पूर्वा॰ में समाहरणालय, शेखपुरा में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। जिलें के कुल 08 पंचायत सरकार भवनों हथियावां , महसार ,गवाए , तेउस , हजारतपुर मङरो , बेलाव ,कसार , भदौसी ,छठियारा में भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा किया जाएगा। जिलें के 49 महादलित टोलों में जिला स्तरीय एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया जाएगा। महादलित टोला में ध्वजारोहण वहा के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा किया जायेगा । श्री विजय कुमार ,माननीय विधायक शेखपुरा द्वारा मुसहरी टोला ,जमुआरा ,नगर परिषद शेखपुरा , श्री सुदर्शन कुमार ,मुसहरी टोला वार्ड नंबर 01 ,बरबीघा नगर परिषद में श्री सुदर्शन कुमार जी के द्वारा , जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा मुसहरी टोला ,दरवेशपुर वार्ड नंबर 02 ,नगर परिषद शेखपुरा , पुलिस अधीक्षक द्वारा वाजिदपुर वार्ड नंबर 09 नगर परिषद शेखपुरा , एवम श्रीमती निर्मला सिंह ,जिला परिषद अध्यक्षा शेखपुरा के द्वारा हथियावा पंचायत के रामरयपुर में ध्वजारोहण किया जायेगा । नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम तथा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में स्वास्थ्य पोषण, शिक्षा, कृषि तथा समाजिक/कौशल विकास से संबंधित मुख्य सूचकांक को सतृप्त करने संकल्प अभियान अंतर्गत हर पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन कल किया जाना है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा आम लोगो से भारी संख्या में इस ग्राम सभा में भाग लेने की अपील भी की गई है । वोही बुधवार के दिन हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ समाहरणालय शेखपुरा परिसर से किया गया है । जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मियों के द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकाली गई । इस अवसर पर आम लोगो से भी आजादी के इस पावन अवसर पर अपने घरों में भी तिरंगा फहराने की अपील भी की गई है । इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण थे।

Leave a Comment