रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-अंदौली गांव में बिजली का करंट लगने से बीएसएफ के जवान हुआ घायल. इस बात की जानकारी देते हुए अंदौली गांव के ग्रामीण ने बताएं कुछ ही दिन पहले ही बीएसएफ के जवान व अंदौली गांव निवासी शिवदानी महतो का पुत्र शिवपूजन कुमार छुट्टी लेकर गांव आए थे वहीं अंदौली गांव के सोना नहर स्थित नरकटिया घास काटने के लिए जा रहा था तभी बिजली का पोल के तार नीचे रहने के कारण बीएसएफ के जवान बिजली का करंट के संपर्क में आ गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं गांव के ग्रामीणों के द्वारा पावर ग्रिड फोन कर तुरंत बिजली कटवाया गया तो अनहोनी से बचें.इसके बाद उसके परिजन के द्वारा बिजली का करंट लगे बीएसएफ के जवान शिवपूजन कुमार को घरेलू उपचार कर ठीक किया गया.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 389









