देखें किस गाँव में हुआ है चाचा और भतीजे में जम कर खून खराबा

रिपोर्ट- धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा:- अरियरी के कसार थाना क्षेत्र के चांदी गांव में चाचे और भतीजे में जमकर मारपीट की घटनाएं घटित हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।इस संबंध में घायल युवक के पिता इंद्रदेव मांझी ने बताया कि मेरे छोटे भाई हरो मांझी प्रत्येक दिन शराब पीकर गाली गलौज करते रहते थे।और आज भी शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। इसी बीच मेरा पुत्र ललन कुमार ने गाली गलौज करने से मना किया तो हरो मांझी और गाली देने लगे और दोनों के बीच मारपीट होने लगे।इस घटना में दोनों घायल हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को अपने वाहन पर बैठाकर इलाज हेतु शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवारों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment