रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा:- नगर थाना इलाके से हुई थी अगवा दो युवती को शेखपुरा पुलिस ने सकुशल बरामद करने में सफलता पाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले युवती की अगवा हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।जिसके बाद पुलिस एक – एक बिंदु पर जांच कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगवा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि बरामद युवती को पुलिस निगरानी में सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया जा रहा है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 342









