देखें कहाँ बदमाश ने लोहे की खंती से वृद्ध किसान के ऊपर हमला कर किया घायल

रिपोर्ट- सुनील कुमार

बरबीघा – कुटौत गांव में सोमवार को बदमाशों ने लोहे की खंती से एक वृद्ध किसान आनंदी प्रसाद सिंह के ऊपर हमला कर कर दिया,जिससे वह घायल हो गया ग्रामीणों की सहायता से आनन-फानन में इलाज के लिए रेफर अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया घायल की हालत गंभीर बताई गई है गांव के ही मारपीट घटना करने का अरोपी पंकज कुमार उर्फ हट्टी बाबा ने घटना को उसे समय अंजाम दिया जब घायल अपने घर से नमक खरीदने के लिए राशन की दुकान की ओर जा रहा था हमलावर गांव के ही स्वर्गीय दुखी सिंह का बेटा बताया गया है किसान के बेटे आशिक कुमार ने बताया कि हट्टी बाबा गांव में मारपीट और रंगदारी की अनेक घटना को अंजाम दे चुका है.बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार बताएं की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ कार्य का कई कांड स्थानीय थाना में पहले से दर्ज है उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करेगी.

Leave a Comment