रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हों रही वर्षा को देख किसानों का हृदय प्रफुल्लित हो रहा है। और अनयदाता के चेहरे का रौनक हीं नहीं बदला। उनके चेहरे पर खुशियों का बरसात हों रहा है। और किसान दिल से खुश दिखाई दे रहें है। बता दें की जहां पिछले कई वर्षों से नदियां प्यासी पड़ी थीं। आज़ वह पूरे तरीके से अपनी प्यास बुझा कर किसानों को खुशियाँ देने में लगी है। जहां नदी में लबालब पानी बह रही है। इसे से पहले लगभग चार वर्षों से नदी सुखी पड़ी थीं। कभी कभी झारखंड से आने वाले बारिश के पानी के कारण नदी में पानी उफान आता था।
कुछ दिनों पुर्व मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के तहत रात्रि में जिले के सभी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सुबह सवेरे उठने के बाद लोगों ने अपने खेतों के साथ-साथ नदी तालाब आहार पैन आदि में देखा की पानी से सारे जलस्रोत जल मग्न हों चुका है। इस से पुर्व किसान मानसून के सक्रियता में कमी दिखे जानें से ग्रामीण खेतिहर किसानों में भारी निराशा देखी जा रही थी ।लेकिन रात्रि के बारिश के बाद किसानों में काफ़ी खुशी देखि जा रही है। और किसानों का आत्म विश्वास बढ़ चुका है । और अब किसानों को यह विश्वास होता प्रतित हों रहा है की सभी खेतों में धान की रोपनी कर ली जाएगी।
लगभग 1 घंटे के बारिश में औसतन 45 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इस बारिश में सबसे ज्यादा चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दर्ज किया गया। यहां 62.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में 54.6 मिली मीटर ,बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में 42.4 मिली ,शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 38.6 मिली मीटर, सदर प्रखंड शेखपुरा में 36.02 मिली मी, अरीयरी प्रखंड क्षेत्र में 38.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई ।सदर प्रखंड के कारे ,पुरनकामा, रामरायपुर, हथियावां, कामता ,मुरारपुर, अबगील चांडे आदि गांवों से होकर गुजरने वाली टाटी नदी में रात में हुई बारिश के कारण लगभग 4 फुट पानी जमा हो गया।
जिससे लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है ।इस नदी में पानी आ जाने के बाद इससे निकलने वाली नहर से रसलपुर मुबारकपुर मेहुस आदी गांव के खेतों में भी पटवन संभव हो सकेगी। उधर गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली हरोहर और सोमे नदी में भी उफान देखा जा रहा है।









