सौरभ के नाम से खोले निः शुल्क शिक्षा केंद

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा
शेखोपुरसराय – प्रखंड के वेलाव पंचायत अन्तर्गत किशनपुर गांव में कुछ दिनों पुर्व एक मज़दूर का दस वर्षीय बेटा व साहसी बालक सौरभ कुमार की कहानी प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशन किया था। जिसकी कहानी ऑल इंडिया एडिशन में छापी गई थीं। और सौरभ की कहानी देशभर के लोगों ने पढ़ा और शाबाशी भी दिया। दस वर्ष के उम्र में सौरभ ने अपनी जान की बाज़ी लगा कर तलाब में डूबती हुई चार छात्रा में से तीन को मौत के मुंह से वापस खींच लाया था
और तीनों छात्रा की जान बचाने में सफ़ल रहा । जिस घटना में तलाब में डूबने से एक मधु कुमारी नामक छात्रा की मौत हो गई थीं। इस कहानी को पटना एडीएम की पत्नी व एल आर फाऊंडेशन के निदेशक शबनम लता ने पढ़ा और साहसी बालक की प्रशंशा भी किया। और प्रभात खबर संवाददाता से सम्पर्क कर रविवार के दिन पटना से चलकर किशनपुर गांव पहुंची और सौरभ के माता पिता के साथ साहसी बालक सौरभ से मिलकर उसकी वीरता और साहस की भूरी भूरी प्रशंशा कर सम्मानित किया।
वोही मृतक के परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट किया। इस मौक़े पर शबनम लता ने बताया की सौरभ ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है। वोह काबिले तारीफ़ है। जिस उम्र में बच्चे के दिमाग में डर संग्रहित होता है। उस उम्र में सौरभ ने डर को डरा कर अपनी वीरता का इतिहास रच दिया। जिसे आज़ पुरा देश जान रहा है। आज़ तक मैंने अपनी जिदंगी में साहसी बालक की सिर्फ़ कहानी पढ़ी थीं। आज़ वास्तविक रूप उस कहानी को चरितार्थ होते हुए देख भी लिया । उन्होंने बताया की मैं पटना में हीं निर्णय कर ली थी। की वीर पूत्र से मिलकर गांव वासियों को उसके नाम से एक निः शुल्क कोचिंग संस्थान का शुभारम्भ करूंगी ।
ताकी द लिटिल हीरो सौरभ कोचिंग संस्थान में किशनपुर के नैनिहालों को शिक्षा मिल सके। और इसकी बहादुरी हमेशा प्रकाशमान बना रहे। जिसके बाद निदेशक शबनम लता ने सौरभ को सम्मानित किया। और सौरभ को तैराकी की विशेष ट्रेनिंग दिलाने की बात कही है। उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार से भी अपिल किया किया ग्रामीण परिवेश में पल रहे एसे प्रतिभावान छात्र की प्रतिभा आगे ले जानें में मदद करे। और ख़ास तौर पर सौरभ को तैराकी प्रशिक्षण दिया जाए ताकी गांव व देश का नाम रोशन हों सकें।
इस मौक़े पर वेलाव पंचायत पुर्व मुखिया अनिल प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, पिंटु मुखिया, और पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद रहे। हालांकि शेखपुरा ज़िला अधिकारी डीएम जे प्रियदर्शनी और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शियाराम सिंह ने भी सौरभ कुमार का प्रशांश किया है। और 15 अगस्त को ज़िला मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कहीं हैं।
सौरभ के परिवार बालों की दयनीय
सौरभ के पिता पिंटू राउत माता रेखा देवी ने बताया की घर के कूल पांच सदस्यों का जीवकोपार्जन सिर्फ़ मजदुरी कर के चलाया रहा है। पिछले पैंतीस वर्षों से सपरिवार झोपड़ी में हीं रहने को मजबूर हैं। आज़ तक किसी स्थानीय जनप्रतिनिधी व प्रखंड के अधिकारी कभी ध्यान नहीं दिया। कुछ वर्ष पुर्व आवास के लिए पहल किया गया था। परंतु सारे दस्तावेज़ देने के बाद भी कुछ अता पता नहीं चल सका। घर की स्थिति को देख शबनम लता ने पूर्व मुखिया अनिल कुमार से कहा की वर्तमान में पदस्थापित मुखिया से जल्द संपर्क कर इन्हें आवास योजना दिलाने का प्रयास करें।









