थानाध्यक्ष को बालमुकुंद राय को श्रद्धांजलि दिया गया

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिले के मिशन थाना अध्यक्ष बालमुकुंद राय के मौत के बाद शेखपुरा पुलिस लाइन मे उनके शव को लाया गया जहां थानाध्यक्ष को बालमुकुंद राय को श्रद्धांजलि दिया गया. जहा एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ, अरविंद कुमार सिन्हा सहित जिले के सभी थाना अध्यक्ष सहित पुलिस जवानो ने दिवंगत थानाध्यक्ष के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा की बीती देर रात अपने आवास पर गए इसी बीच अपने कमरे मे अचेता अवस्था मे पाए गए जहां से पुलिस जवानो द्वारा रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया जहां चिकित्स्कों ने थानाध्यक्ष को मृत घोषित कर दिया। एसपी ने सिविरियन हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। एसपी ने मृतक थाना अध्यक्ष के परिजनों को सांत्वना दिया और पुलिस परिवार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दियाला है।मृतक थानाध्यक्ष भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी है और शेखपुरा जिले के मिशन थाना के थाना अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Comment