देखें कहाँ के थाना अध्यक्ष ने किया सुसाइट, पुलिस जुटी है जाँच में

रिपोर्ट- सुनील कुमार

बरबीघा – देर रात बरबीघा थाना क्षेत्र मिशन थाना अध्यक्ष बालमुकुंद राय की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. बालमुकुंद राय का पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी के द्वारा शुक्रवार को ही स्थानांतरित करके जयरामपुर थाना भेजा गया था बालमुकुंद राय भागलपुर के अमरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं बालमुकुंद राय बरबीघा थाना परिसर के आवास में रहते थे बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार जब भोजन के लिए उन्हें बुलाने गए तो अपने कमरे में मृत पाए गए. वह पेट के वल लेटे मिले और मुंह से झाग निकालने की बात कही जा रही है घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी सिपाही बरबीघा अस्पताल पहुंच गए परिवार वालों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार वालों के लोग अस्पताल पहुंचे इस मामले में आत्महत्या‌ किए जाने अथवा दिल का दौरा की पुष्टि पुलिस पदाधिकारी अथवा चिकित्सा के द्वारा नहीं की गई है वहीं लाश पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया.

 

Leave a Comment