रिपोर्ट- सुनील कुमार

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह शेखपुरा जिला जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह निधन हो गया । वे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की पोलितब्यूरो के सदस्य रहे एवँ पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे है।वे 80 वर्ष के थे कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे, स्वास्थ्य कारणों से वे इस जिम्मेदारी से मुक्त हो गए थे,
उनकी प्रतिबद्धता, प्रतिभा , समर्पण और साफगोई अतुलनीय थी,उनके संघर्ष और संकल्प हमेशा जिंदा रहेंगे,संघर्ष की प्रेरणा वामपंथी दलों के साथियों को देते रहेंगें।उन्होंने कहा कि कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से प्रगतिशील, जनवादी एवँ वामपंथी आंदोलन के साथ ही कम्युनिस्ट आंदोलन को गहरा आघात पहुँचा है। शेखपुरा जिला परिषद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तरफ से कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि एवँ अंतिम लाल सलाम









