बेहोशी की अवस्था में बहन मिली,चाचा- चाची के ऊपर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
शेखपुरा- जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन थाना क्षेत्र के गंज पर मौहल्ला स्थित एक घर एक 13 वर्षीय बालक अविनाश कुमार की लाश संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटकी मिली। इस घटना की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो द्वारा बालक और उसकी बहन को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृत बालक शहर के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था।
उसकी पहचान नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत जियर गांव निवासी राजेश मंगलम के इकलौते पुत्र के रूप में की गई। उसके पिता बरबीघा शहर में ही मकान बनाकर बच्चों की पढ़ाई करा रहे थे। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था।घटना की सूचना मिलने के बाद मिशन थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर बालमुकुंद राय के नेतृत्व में पुलिस अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर ली। घटना के दौरान घर में बेहोशी की अवस्था में पड़ी मृतक की एक 22 बहन अंशु कुमारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिवार वाले उसकी हत्या किए जाने का आरोप चाचा राकेश मंगलम और उनकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
राजेश मंगलम के द्वारा अपने भाई राकेश मंगलम पर इकलौते पुत्र की रस्सी से गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पूरा ने बताया कि भाई से विवाद चल रहा था । कई बार उनके बेटे पर हमला किया गया । बताया कि उनका इकलौता बेटा और एक बेटी शहर के अपने मकान में रहकर पढ़ाई करते थे । वे और उनकी पत्नी गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं । उनका भाई राकेश मंगलम, अपनी पत्नी के साथ पास के ही मिशन चौक पर रहता है।भाई ने ही उनके पुत्र की हत्या की है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि मा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।









