रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय- स्वस्थ्य विभाग के एनएचएम के द्वारा अपनी मांगों को लागू कराने के लिए पिछले 16 दिनो से बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। जिससे ओपीडी कार्य बाधित रही एवं मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा । एन एच एम कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर
अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे है। हड़ताली कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के विरोध नाराजगी प्रकट करते हुए मुर्दाबाद एवं गद्दी छोड़ो जैसे जमकर नारे भी लगाए। जिसमें सी एच ओ , ए एन एम – आर एवं एनएचएम कर्मी शामिल थे। । एनएचएम कर्मियों ने कहा कि हम लोगों की चार मांगे हैं जिसे सरकार द्वारा माननी होगी उसमें स्वास्थ्य उप केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने,समान काम का समान वेतन , सी एच ओ कैडर बनाकर नियमित करते हुए बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा देने, जब तक मूलभूत सुविधा नहीं तब तक एफ आर ए एस लागू नहीं करने की मांग की। हड़ताली एनएचएम कर्मियो ने कहा कि उनकी मांगे सरकार अभी तक अनसुनी कर रही हैं जो इनकी कर्मियों के प्रति असंबेदनसीलता को दर्शाता है।
ना ही कोई जनप्रतिनिधि द्वारा कोई आश्वासन मिल रहा हैं,इनकी मांगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित करण करना,समान काम का सामान वेतन, स्वास्थ केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना , महिलाओं की विस्खा जजमेंट के अनुरूप सुरक्षा प्रदान करना , सुविधा के अभाव में FRAS फिलहाल वापस ले आदि हैं। शेखोपुर सराय पीएचसी के समक्ष प्रदर्शन करने वालों में सुमन सरीन, दृष्टि कुमारी , रवि रंजन कुमार , सुधा कुमारी, नूतन कुमारी, पम्मी,अस्मिता,पुतुल रंजू कुमारी सहित अन्य शामिल थे।









