रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

अरियरी- स्थानीय महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव स्थित महेश सिंह के घर के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को बदमाशों ने बीती रात्रि चुरा ली। इस बाबत पीड़ित बाइक मालिक ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र कन्हैया कुमार के नाम से होंडा कंपनी की बाइक खरीदी थी। बीती रात्रि बाइक को अपने घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया था। जिसे चोरों ने रात्रि में चुरा लिया। उन्होंने कहा कि सुबह सोकर जागने के बाद बाइक को गायब पाया। गांव में काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नही मिली। चोरों द्वारा चुराई गई बाइक का निबंधन संख्या बीआर 06सीके 0822 बताया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष जल भरत राय ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि इन दोनो जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक चोर गिरोह का आतंक काफी बढ़ गया है। लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।









