क्या है आपदा प्रबंधन नेटवर्क एप, इस संबंध में किया गया प्रशिक्षण का आयोजन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में मंथन सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन नेटवर्क एप से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग से श्री संदीप वर्मा ,सलाहकार प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित थे । प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आपदा के समय में आपसी समन्वय के महत्व का उल्लेख किया गया । हाल के ही केरल के वायनाड एवम अन्य प्रकृति आपदाओं के विभत्स का जिक्र भी किया गया । उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा विकसित इस एप पर जिला के सभी महत्वपूर्ण संसाधनों के प्रविष्टि के तरीकों का भी उल्लेख किया गया । आपदा प्रबंधन विभाग के इस मोबाइल एप पर उपलब्ध संसाधनों को 06 वर्गों में वर्गीकरण किया गया है जिसमें पहला बचाव एवम खोज , दूसरा कुशल मानव संसाधन, तीसरा परिवहन के विभिन्न माध्यम , चौथा आपातकालीन सप्लाई एवम सर्विसेज , पांचवा आश्रय स्थल एवम अंतिम भोजन एवं जल स्रोत है । इस एप पर सर्वप्रथम सभी विभागों का अपना यूजर आईडी एवम पासवर्ड का जेनरेशन किया जायेगा ,एवम उपलब्ध संसाधनों की प्रविष्टि अपने अपने विभाग के द्वारा सत्यापन के उपरांत उनके स्तर से ही की जाएगी । उपलब्ध संसाधनों का जीपीएस टैग फोटो भी अपडेट किया जायेगा । आपदा के समय इन संसाधनों को आसानी से पता लगाकर कम से कम समय में राहत एवम बचाव का कार्य किया जा सकेगा ,ताकि आपदा के प्रभावों को कम किया जा सके । एनजीओ या स्वयं सेवी संस्थान के द्वारा पर भी इस मोबाइल एप पर अपने पास उपलब्ध संसाधनों की प्रविष्टि कराया जा सकता है। ज्ञातव्य हो की बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क का पोर्टल पर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ,आईसीडीएस कार्यालय इत्यादि के द्वारा प्रविष्टि की गई थी , जिसे अध्तन करने को कहा गया है । बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 31 जनवरी 2024 को इस मोबाइल एप का लोकार्पण किया गया था । इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा , सिविल सर्जन,जिला शिक्षा पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment