रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा-सामान काम का समान सुविधा सहित 21 सुत्री मांगों को लेकर बिहार गृहरक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत प्रदर्शन किया और धरना दिया. इस मौके पर बिहार गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय के समीप से जुलुस की शक्ल में जवानों का जत्था समाहरणालय से नारेबाजी करते हुए एसपी, डीएम आवास के सामने होते हुए बाईपास तीन मुहानी होते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर धरना दिया. इससे पहले भी होमगार्ड जवान चरणबद आंदोलन चला रहें हैं.
इस संबंध में जिलाध्यक्ष कुमारी रीता सिन्हा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एवं पटना उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट निर्देश समान काम समान सुविधा पुलिस की तरह गृहरक्षको को देने को कहा है.लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है. पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधाओं से अभी तक गृह रक्षकों को वंचित रखा गया है. पुलिस एवं सरकारी कर्मचारियों की अनेक सुविधाओं में बढ़ोतरी किया गया है
दूसरी तरफ गृहरक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करना न्याय संगत नहीं है. देश के अन्य प्रदेशों में सरकार 34 प्रतिशत डीए का भुगतान कर रही है कि बिहार सरकार क्यों नहीं. संघ के द्वारा अनेकों बार मांग पत्र समर्पित करने के बावजूद समस्याओं पर सरकार समझा नहीं देकर उपेक्षा कर रही है. इसके कारण गृह रक्षकों में काफी आक्रोश और असंतोष की भावना उत्पन्न हो गई है.
इस धरना में संघ के सचिव हरेराम सिंह, रजनीश कुमार, प्रवीण कुमार, नथुन प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.









