रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव के एक सीएसपी संचालक के खाते से साइबर शातिर ने एक लाख 56 हजार रुपए उड़ा लिए। इस घटना के संबंध में पीड़ित सीएसपी संचालक और बहुआरा गांव निवासी अर्जुन साव का बेटा संदीप कुमार साव ने रविवार को स्थानीय साइबर थाना शेखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित युवक ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण अपने परिवार के भरण पोषण के लिए गांव स्थित से ही सीएसपी चलाकर भरण पोषण करता हूं। बदमाशों ने उसके खाते से सभी रुपयों की निकासी कर ली। इसके कारण उसके सामने आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करवा कर घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है । साइबर थाना शेखपुरा की पुलिस सब इंस्पेक्टर अनित कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद पीड़ित युवक का परिवार काफी मायूस नजर आ रहा है। युवक ने दूसरों से उधार लेकर पूंजी जुटाई थी।









