देखें कहां इतना आकर्षक निकाली गई है कलश यात्रा, यज्ञ की शुरुआत को लेकर निकली है रथ यात्रा

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- अखंड रामधुनी के आयोजन को लेकर रविवार को शेखपुरा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 251 कन्या तथा महिला माथे पर कलश लेकर पवित्र दाल कुंआ से जल भरा। यह अखंड रामधुनी रविवार से शुरू हुई तथा गुरुवार तक चलेगी। अखंड रामधुनी के आयोजन को लेकर रविवार को शेखपुरा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समाज सेवा युवा मंच के गुड्डू कुमार ने बताया की इस कलश यात्रा में 251 कन्या तथा महिला माथे पर कलश लेकर पवित्र दाल कुंआ से जल भरा। यह अखंड रामधुनी रविवार से शुरू हुई तथा गुरुवार तक चलेगी। यह आयोजन शेखपुरा शहरी क्षेत्र के खंडपर से आयोजित किया गया है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में अन्य महिला-पुरुष तथा युवक-युवतियां भी शामिल हुए। लोग ढोल-बाजा के साथ भजन-कीर्तन करते हुए लगभग तीन किमी की कलश यात्रा में शामिल हुए। 48 घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के संचालन के लिए गुड्डू साव तथा विकास कुमार सहित कई लोगों की कमेटी बनाई गई। रविवार को यह कलश यात्रा खंडपर से शुरू होकर दल्लू मोड़ स्थित पवित्र दाल कुंआ तक गया और वहां से कलश में जल लेकर पहाड़ चोटी पर लौट आया। कलश यात्रा में भव्य रथ पर सजे भगवन शंकर तथा माता पार्वती की झांकी भी प्रदर्शित की गई।

Leave a Comment