शनिवारिया भूमि विवाद बैठक का आयोजन, निपटे मामले

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा – शनिवार के दिन अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में सप्ताहिक शनिवारिया भूमि विवाद बैठक का आयोजन किया गया। जो शेखपुरा के बाउघाट थाना में आयोजित हुआ़ । इस संबंध में जानकारी देते हुऐ अपर समाहर्ता के द्वारा मिडिया कर्मी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दिया गया की साप्ताहिक शनिवारिया बैठक में कुल छः भूमि विवाद पीड़ितों का आवदेन प्राप्त हुआ़। जिसमें वादी प्रतिवादियों ने अपने अपने पक्ष से अपर समाहर्ता को भूमि विवाद से अवगत कराया जिनकी समस्याओं को अपर समाहर्ता ने बड़ी बारीक से भूमि विवाद के बिंदुओं देखा और सुना जिसके पास भूमि विवाद के पूर्ण दस्तावेज़ नहीं थे। उन आवेदन कर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया की भूमि विवाद से संबंधित भूमि का पूर्ण दस्तावेज़ जिनके पास नहीं हैं। वो जल्द से जल्द अपर समाहर्ता में जमा करें । ताकि उन्हें अगले सुनवाई में अपना पक्ष रखने में सहूलियत मिल सके और उन्हे एक मौका भी मिल सकें । इस भूमि विवाद में निम्नांकित शरीफा पासवान, विपीन कुमार, दीपक कुमार, हीरा साव, अमरजीत पासवान विजेन्द्र कुमार आदी का भूमि विवाद का आवदेन प्राप्त हुए थे। इस मौक़े पर अपर समाहर्ता महोदय द्वारा वादी प्रतिवादी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें तथा उन्हे आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। साथ ही वैसे आवेदक जिनके पास आवश्यक कागजात नही थे ,उन्हे अपना पक्ष रखने का एक और मौका दिया गया । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा उपस्थित रहें

 

Leave a Comment