रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- जिला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामरायपुर में संचालित एकलव्य राज्य आवासीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के रिक्त पदों हेतु चयन ट्रायल का आयोजन समाहरणालय ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियम में किया गया ।चयन ट्रायल में कुल 95 बालक एवं 55 बालिकाओं ने भाग लिया।
ट्रायल में चयनित बालक एवं बालिकाओं को मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ।जिला खेल पदाधिकारी की मौजूदगी में निरीक्षक एवं ताइक्वांडो के एक्सपर्ट खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर के प्रशिक्षक सुशिल कुमार, एकलव्य केंद्र के प्रशिक्षक विवेक प्रकाश, खुशबू कुमारी, अधिक्षक कुन्दन कुमार एवम ताइक्वांडो के सीनियर खिलाड़ी, निखिल कुमार,अशीष कुमार, माही मेहता , आलिया मेहता , अभिनव राज, दीपमाला एवं कोमलकुमारी के द्वारा चयन ट्रायल संपन्न कराया गया ।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 187









