बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट खेतिहर के चेहरे पर मुस्कान

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश और बारिश के दौरान चलने वाली तेज हवा के कारण जिले का तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे चला आया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। और प्यासी भूमी में नमी भी आईं है जिसे लेकर ग्रामीण खेतहर का मन प्रफुल्लित है। और धान की रोपाई करने में जुड़े हैं। बता दें की बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान वातावरण में बारिश होने के कारण आद्रता की मात्रा 92% दर्ज की गई।

लगातार हो रही बारिश से एक और जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है और खेती किसानी के काम में तेजी आई है। वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान चलने वाले तेज हवा के कारण जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है। जिले के कई नगर क्षेत्र, जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के फीडरो में भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिन भर के अलावा रात में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बिजली के आभाव में सबसे ज्यादा लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा है।

Leave a Comment